गुरुवार, 3 नवंबर 2011

औरंगाबाद में आज की ताज़ा खबर ३.११.२०११

लुटेरों ने बमबारी कर लाखों के सामान लूटे

औरंगाबाद :
फेसर थाना के इब्राहिमपुर गांव में सहेन्द्र मिश्रा के घर मंगलवार की रात लुटेरों ने बमबारी कर लाखों रुपए के सामान लूट लिए। लुटेरों ने घर मालिक सहेन्द्र की पिटाई की। मामले में पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात कर रही है। सहेन्द्र की माने तो लुटेरों ने घर का किवाड़ खोल अंदर प्रवेश कर गए और सामान ले जाने लगे। जगने पर दहशत फैलाने के लिए बमबारी की। बमबारी में सहेन्द्र का हाथ जल गया। लुटेरों ने सहेन्द्र की पिटाई भी की। हल्ला करने पर सभी लुटेरे सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

वाहन से कुचल युवक मरा, एनएच 98 जाम

दाउदनगर (औरंगाबाद) :
 छठ का प्रसाद अपने रिश्तेदारों के घर पहुंचाना खुदवां थाना के परिहारा गांव निवासी नन्हेश्वर यादव को महंगा पड़ा। गुरुवार को जब वे साइकिल से केरा गांव स्थित अपने फूफा के घर जा रहे थे कि ट्रक (सीजी04जेसी-8133) से कुचल जाने के कारण एनएच 98 पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ने बचाने की कोशिश की परंतु पीछे से तेज रफ्तार से आ रही टेम्पो ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की उम्र चालीस वर्ष बताई जा रही है। उसके तीन लड़के एवं एक लड़की है। घटनास्थल पर नीमा गांव निवासी उसकी भतीजी धनवती देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की वजह से करीब तीन घंटे तक एनएच 98 जमा रहा। मौके पर पहुंचे विधायक सोमप्रकाश ने बीमा राशि की प्राप्ति के लिए कानूनी लड़ाई का खर्च खुद उठाने की घोषणा की।

धरती के भगवान ने ली जान

औरंगाबाद :
धरती के भगवान ने भारथीपुर गांव निवासी नागेश्वर यादव की पत्नी काश्मीरा देवी (30 वर्ष) की जान ले ली। मंगलवार को काश्मीरा के परिजनों ने उसे प्रसव के लिए पौथू थाना मुख्यालय स्थित फर्जी चिकित्सक डा. जितेन्द्र कुमार के क्लीनिक में भर्ती कराया। पौथू के ग्रामीणों की माने तो डा. जितेन्द्र ने प्रसव के लिए काश्मीरा का सिजेरियन आपरेशन किया। आपरेशन से पुत्र जन्म लिया। आपरेशन के दौरान महिला का नस कट जाने से अधिक रक्तस्राव हुआ जिस कारण उसकी स्थिति गंभीर होने लगी। ग्रामीणों के अनुसार चिकित्सक बोलेरो (बीआर2के-0748) से बेहतर इलाज हेतु महिला को औरंगाबाद ले जाने लगे की रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया परंतु चिकित्सक के गुर्गो ने उसे चुप करा दिया। इससे पहले भी इस क्लीनिक में बेलहड़िया गांव निवासी शिवकुमार चन्द्रवंशी की पत्नी उषा देवी (22 वर्ष) की मौत सिजेरियन आपरेशन के दौरान पिछले वर्ष अक्टूबर माह में हो गई थी। उषा को बच्ची जन्म लिया था और वह अब एक वर्ष की हो गई है। परिजनों ने उसका नाम अनामिका रखा है। वह मां को खोजते हुए रोती है तो परिजनों का दिल दहल उठता है। उषा के मौत के समय भी चिकित्सक के गुर्गो ने उसके परिजनों की बोलती बंद कर दी थी। बताया जाता है कि गोह थाना के तिलन बिगहा गांव निवासी जितेन्द्र करीब चार वर्षो से पौथू थाना मुख्यालय में क्लिनिक चला रहा है। न तो वह डाक्टर है और न ही उसके यहां कोई चिकित्सक आते हैं। पुलिस भी सब कुछ देखते हुए चुप रहती है। सिविल सर्जन डा. परशुराम भारती ने बताया कि घटना की सूचना हमें मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जिले में फर्जी क्लीनिकों की सूची तैयार करने का आदेश पीएचसी प्रभारी को दिया गया है। जो भी चिकित्सक बिना डिग्री के क्लीनिक या नर्सिग होम चलाते पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। उधर पूछे जाने पर डा. जितेन्द्र ने आपरेशन की बात से इंकार किया। कहा कि मैं न तो भारथीपुर के नागेश्वर को जानता हूं और न ही काश्मीरा को। डिग्री के सवाल पर कहा कि गया से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा हूं।

जागरण कार्यक्रम में झूमते रहे ग्रामीण

मदनपुर (औरंगाबाद) :
प्रखंड के जयपाल बिगहा गांव में छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार रात्रि मुखिया बबिता देवी ने फीता काटकर किया। मुखिया ने सूर्य मंदिर के समीप केशहर नदी पर छठ घाट निर्माण कराने की घोषणा की। कहा कि आप सबों के सहयोग की आवश्यकता है। विकास करने को हम तैयार हैं। घटराईन पंचायत के झिकटिया गांव में छठ पर आयोजित जागरण का उद्घाटन मुखिया संजय कुमार ने किया। कहा कि आस्था एवं विश्वास के साथ हमें मुखिया बनाया है उसमें हम इमानदारी पूर्वक सबों के सहयोग से पंचायत का विकास करेंगे। मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष धीरेन्द्र गिरी, मनोज सिंह, डब्लू सिंह, शिवपूजन मिश्रा, शंकर यादवेन्दू उपस्थित थे।


चोर धराया
औरंगाबाद:
छठ के दिन रफीगंज थाना के बाबुगंज मुहल्ला में अशोक कुमार सिंह के घर मंगलवार रात्रि चोरी करते चित्रसारी गांव निवासी राजू यादव पकड़ा गया। ग्रामीणों ने चोर की पिटाई करते हुए स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने चोर को गुरुवार को जेल भेज दिया है। अशोक की पत्नी उर्मिला देवी के बयान पर चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर कासमा थाना के पिछुलिया गांव में विनय चौधरी के घर से मंगलवार रात्रि चोरों ने हजारों रुपए की संपत्ति चुरा ली। ललिता देवी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। गांव के ही सुभाष भुईयां पर चोरी करने का संदेह जताया गया है। पुलिस तहकीकात कर रही है।

नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत

ओबरा (औरंगाबाद) :
 प्रखंड मुख्यालय के थाना रोड में डा. भागवत सिंह के घर से थाना मोड़ तक बनी नाली में अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की है। बताया कि मनरेगा से साढ़े पांच सौ फीट नाली का निर्माण कराया गया। जो निर्माण कराया गया वह घटिया है। ग्रामीण रंजीत राम की पत्नी फूलकुमारी देवी, रामसेवक साव, विकास शर्मा, अरविंद साव, शिक्षक केशव प्रसाद ने बताया कि पहले से नाली बना था उसी ईट को उखाड़कर नाली का निर्माण किया गया है। कुछ दिन पहले पूर्व मुखिया अन्नपूर्णा देवी के द्वारा इस नाली का निर्माण कराया गया था। इस बार नाली निर्माण के नाम पर 1 लाख 90 हजार रुपए की निकासी की गई है परंतु निर्माण में अधिकांश ईट पुराना लगा है। डा. उपेन्द्र प्रसाद वर्मा, विष्णु ठाकुर ने भी जांच की मांग की है। अभिकर्ता रोजगार फैज अहमद ने बताया कि नाली निर्माण में नए ईट का प्रयोग किया गया है। पुराने ईट से दलित मुहल्ले में खरंजा का निर्माण कराया जा रहा है। मुखिया कांति देवी के पति प्रमोद भगत ने बताया कि यहां पानी जमा रहता था जिस कारण लोगों की परेशानी को देखते हुए निर्माण कराया गया है। कनीय अभियंता मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि नाली निर्माण में 75 प्रतिशत ईट नया एवं 25 प्रतिशत पुराना लगा है।

पैसा लेते पकड़े गए दो स्वास्थ्यकर्मी

औरंगाबाद :
सदर अस्पताल में इलाज के लिए पैसे लिए जाते हैं। टीकाकरण के लिए जो भी महिलाएं बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचती हैं उनसे सूई देने के एवज में स्वास्थ्यकर्मी पैसा वसूलते हैं। शिकायत पर गुरुवार को सिविल सर्जन डा. परशुराम भारती ने मामले की जांच की। जांच के दौरान यह पाया गया कि बीसीजी के टीका के लिए कर्मी 10 रुपए वसूलते हैं। उपस्थित महिलाओं से सीएस ने पूछताछ की तो सभी ने बताया कि हमसे पैसा लिया गया है। सीएस ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी उमेश कुमार एवं राजेश कुमार को दोषी पाते हुए निलंबित किया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीएस ने बताया कि अस्पताल में ममता मालती देवी एवं संतरा देवी दलाली करते हैं। दोनों के खिलाफ लोगों ने शिकायत की है। सीएस के अनुसार मालती एवं संतरा अस्पताल से मरीजों को निजी क्लीनिक पहुंचाते हैं। क्लीनिक पहुंचाने के एवज में दोनों संचालक से पैसा वसूलते हैं। सीएस ने बताया कि दोनों से स्पष्टीकरण पूछा गया है। निलंबित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। सीएस के कार्रवाई से गुरुवार को अस्पताल परिसर में हड़कंप रहा।

न जाने किसका सुहाग है यह मरीज

औरंगाबाद :
सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में एक बेड पर छह दिनों से 35 वर्षीय मरीज तड़प रहा है। जीटी रोड पर मदनपुर थाना क्षेत्र के घटराईन के पास वह दुर्घटना में घायल हुआ था। इलाज के लिए मदनपुर थाना पुलिस ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने इलाज के नाम पर उसे पानी चढ़ा कुछ सुई दवा दी। वार्ड में भर्ती मरीजों की माने तो कोई चिकित्सक उसे देखता भी नहीं है। छह दिनों से बेड पर पड़े रहने के कारण उसके शरीर से दुर्गध निकलने लगी है। स्थिति यह है कि अन्य मरीजों का वार्ड में रहना मुश्किल हो गया है। पूछे जाने पर अस्पताल उपाधीक्षक डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जितना संभव था, इलाज किया गया। दुर्घटना में घायल हुआ है और उसे सिर में गंभीर चोट लगी है। मरीज की स्थिति देख दूसरे मरीज तड़प रहे हैं परंतु स्वास्थ्य कर्मियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वैसे भी न जाने किसका सुहाग और किसका बेटा है यह मरीज।

असली हिन्दुस्तान फुटपाथ पर   

दाउदनगर (औरंगाबाद) :
 ठंडा के आगमन के साथ ही गरीबों को कंपकंपाती ठंड से राहत पाने की चिंता सताने लगी है। ऐसे में बुधवार को वार्ड पार्षद रवीन्द्र प्रसाद गुप्ता द्वारा जब कंबल वितरण किया गया तो कई गरीबों की उम्मीद पूरी हुई और कुछ को कंबल प्राप्त नहीं हो सका। संचालक संतोष कुमार ने इन गरीबों की स्थिति पर कहा भी कि असली हिन्दुस्तान तो फुटपाथ पर आबाद है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यमुना प्रसाद स्वर्णकार ने सूर्य षष्ठी व्रत और सूर्य की महिमा पर प्रकाश डाला और कहा कि गरीबों को कंबल देना महान कार्य है। इस तरह के पुण्य कार्य ही असली पूजा है। इस पर्व में जाति, समाज, और धर्म का भेद नहीं रहता। यहीं स्थिति कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य में होती है। वंशीधर जैसे दोनों पैरों से विकलांग और जन सहयोग के कारण हृदय का इलाज करा चुके गरीब विशु जैसे निहायत जरूरतमंद गरीब, लाचार और विधवा महिलाओं को कंबल दिया गया। वार्ड पार्षद रवीन्द्र प्रसाद ने प्रत्येक वर्ष कंबल वितरण करने की घोषणा की। बसंत प्रसाद कांस्यकार, वार्ड पार्षद रामऔतार प्रसाद गांधी, त्रिपुरारी प्रसाद उपस्थित रहे।

प्रभारी करेंगे मीरपुर पंचायत में योजना की जांच

औरंगाबाद:
गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में डीएम अभय कुमार सिंह ने जनता दरबार में 46 मामलों की सुनवाई की। गोह प्रखंड के मीरपुर पंचायत से पहुंचे संजय सिंह एवं अन्य ग्रामीणों ने मुखिया द्वारा योजनाओं में अनियमितता की शिकायत की। ग्रामीणों के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए डीएम ने प्रखंड के वरीय प्रभारी से जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। कब्रिस्तान घेराबंदी को लेकर पहुंचे ग्रामीणों के आवेदन पर डीएम ने कल्याण पदाधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर घेराबंदी कराने का आदेश दिया। नवीनगर के गम्हरिया गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि कब्रिस्तान घेराबंदी नहीं होने से जमीन का अतिक्रमण हो रहा है। शहर के न्यू एरिया से पहुंचे नीरज कुमार सिंह ने पाईप लाइन उखाड़े जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत की। डीएम ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया। प्रेरक चयन में अनियमितता से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों की शिकायत पर डीएम ने कार्यक्रम पदाधिकारी को जांच कर गलत चयनित हुए प्रेरकों का चयन रद करने का आदेश दिया। एडीएम प्रमोद कुमार बिहारी, डीडीसी रामनिवास पाण्डेय, डीएओ शिलाजीत सिंह, डीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार शुक्ल, गोपनीय प्रभारी सत्येन्द्र मिश्रा, एलडीएम एमएन मिश्रा उपस्थित थे।

औरंगाबाद में आज की ताज़ा खबर २.११.२०११

शराब पर भारी पड़ा आस्था

 हसपुरा (औरंगाबाद):
 हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित महादलित बस्ती में छठ पर पहली दफा उत्साह दिखा। जहां गंदगी का अंबार लगा रहता था वहां सफाई दिखी। आम तौर पर शराब के नशे में धुत रहने वाले ग्रामीणों ने छह दिनों तक शराब नहीं पी। गाली गलौज की जगह गांव में छठ गीतों की गूंज सुनाई दी। हसपुरा के ग्रामीण गांव का माहौल देख आश्चर्यचकित थे। कभी इस गांव के ग्रामीणों ने छठ नहीं किया था। इस बार गांव के पवन डोम एवं उसकी पत्नी अनिता देवी ने षष्ठी मैया की आराधना की। दोनों मंगलवार शाम बस्ती के गुड़ियां देवी, शीला देवी समेत अन्य ग्रामीणों के साथ जब अ‌र्घ्य देने हसपुरा छठ घाट पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। महादलित बस्ती में छठ होना चर्चा में रहा। छठ किए ग्रामीण पवन ने बताया कि मेरे टोला में कभी किसी ने छठ व्रत नहीं किया था। इस बार हम लोगों ने छठ व्रत करने को ठानी तो अन्य ग्रामीणों का सहयोग मिला। पवन ने बताया कि मैं और मेरे गांव के लोगों ने छह दिनों तक शराब नहीं पीयी। उसने बताया कि मेरी बच्ची की तबीयत खराब हो गई थी तो मैने ठीक होने पर षष्ठी मैया की व्रत करने का संकल्प लिया था। उस संकल्प को पूरा करने के लिए जब मैंने छठ किया तो ग्रामीणों ने पूरे गांव की सफाई की। पहली दफा गांव में छठ होते देख सभी खुश थे। पवन ने बताया कि मैने ग्रामीणों से शराब छोड़ने का संकल्प लेने को कहा है। लोग इसे बदलते परिवेश का परिणाम बता रहे हैं। महादलितों में भी विकास व प्रतिष्ठा की छटपटाहट दिखी।

प्रत्येक मुहल्लों में बनेगा नाली गली : रामाधार

औरंगाबाद :
शहर के टिकरी रोड में मंगलवार शाम सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने नाला निर्माण का शिलान्यास किया। पचास लाख की लागत से नाला का निर्माण होना है। उपस्थित नागरिकों से कहा कि शहर के प्रत्येक मुहल्लों में नाली व गली का निर्माण किया जा रहा है। विकास से कोई भी मुहल्ला अछूता नहीं रहेगा। सड़क निर्माण के साथ पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। आप सबों का सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो विकास के मामले में औरंगाबाद पहले पायदान पर होगा। बिजली की स्थिति सुदृढ़ हुई है और आगे सड़क और नाली की स्थिति सुधरेगी। यहां के बाद मंत्री ने शाहपुर सूर्य मंदिर के पास बने घाट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पार्षद सतीश कुमार सिंह, फारुख अंसारी, मुन्ना देवी, इरफान अंसारी, रामप्रवेश मेहता, पार्षद प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद, विजय मेहता, सिकंदर हयात, रामप्रवेश भगत, सिनेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपेन्द्र नाथ उपस्थित रहे।


भाड़ा को ले विवाद में हुई मारपीट

औरंगाबाद :
देव से रोहतास जा रही यात्री बस में जीटी रोड कामा बिगहा के पास भाड़ा को लेकर हुए विवाद में बुधवार को जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कंडक्टर रामलायक सिंह, यात्री कमला देवी, कमला के पति गंगा साव, रोहतास जिले के शिवसागर थाना के पताड़ी गांव निवासी विनोद कुमार, मनोज कुमार, सीता देवी एवं संगीता देवी घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। थानाध्यक्ष वृजनंदन महतो ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रावल बिगहा निवासी कंडक्टर रामलायक सिंह, आरा जिला के बिसैन निवासी रवीन्द्र सिंह एवं शहर के पुरानी काजी मुहल्ला निवासी चालक वसी अहमद को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में गाड़ी मालिक मनोज कुमार सिंह को अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस (बीआर26सी-8655) को जब्त कर लिया गया है। घायल व्रतियों को पुलिस की गाड़ी से गांव भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पचास रुपए भाड़ा तय कर व्रती बस पर सवार हुए थे परंतु कामा बिगहा के पास कंडक्टर अधिक पैसा मांगने लगे इसी को लेकर विवाद और मारपीट हुई।


सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो मरे

औरंगाबाद :
देव थाना के केताकी रोड में बुधवार को अनियंत्रित टेम्पो ने भत्तु बिगहा गांव निवासी गंगोत्री देवी समेत छह छठ व्रतियों को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। घायल अनिश कुमार एवं संतोष कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। उधर औरंगाबाद हरिहरगंज मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटना में नवीनगर निवासी विकास कुमार एवं संजू कुमार घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया। जसोइया मोड़ पर बाइक एवं बस के बीच हुई टक्कर में बाइक पर सवार सोनू कुमार एवं प्रमेन्द्र कुमार घायल हो गए। दोनों रोहतास जिले के पोडुआर गांव के निवासी हैं। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। देव अम्बा रोड में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर केताकी रोड निवासी जगदेव साव घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल जगदेव को चालक ने जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर अम्बा स्थित डा. गुलाम मुस्तफा के क्लिनिक में छोड़ दिया जहां से परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। अम्बा संवाददाता के अनुसार छक्कनबार गांव के पास एनएच 139 पर मंगलवार रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घेउरा गांव निवासी बाइक सवार उमेश कुमार सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण करा परिजनों को सौंप दिया।

महाआरती से देव की बढ़ी शोभा

औरंगाबाद/देव :
सूर्य उपासना का केन्द्र देव के सूर्यकुंड तालाब पर मंगलवार शाम महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती करने काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी से पुजारियों की टीम पहुंची थी। सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह, देव सूर्य मंदिर के पुजारी सच्चिदानंद पाठक, मंत्री प्रतिनिधि रामकेवल सिंह की उपस्थिति में गंगा आरती का आयोजन किया गया। वाराणसी से पहुंचे पुजारी डा. श्रीदेव शास्त्री, डा. कैलाश चन्द्र देव, डा. कृष्णदेव मिश्र, पंडित शिवनारायण शर्मा, डा. ऋषिनंदन मिश्र के साथ श्रद्धालुओं ने आरती की। आरती को लेकर लोगों में उत्साह रहा। आरती के समय मंगलवार एवं बुधवार को सूर्यकुंड पोखरा पर भीड़ रही। मंत्री ने कहा कि चैत छठ मेला के समय सूर्यकुंड तालाब के बीच मां गंगा की स्थापना की गई। मंदिर बनेगी और माह के प्रत्येक पूर्णिमा को गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। देव सूर्य मंदिर को विश्व के पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने को लेकर विकास कार्य कराया जाएगा। मंत्री ने बताया कि देव के विकास के लिए 50 करोड़ की योजना बनाई गई है।


उग हो सूरजदेव भइले अ‌र्घ्य के बेर 

औरंगाबाद/देव :
'उग हो सूरजदेव भइले अ‌र्घ्य के बेर ..' गीत के साथ व्रतियों ने देव सूर्यकुंड तालाब पर मंगलवार एवं बुधवार को अ‌र्घ्य दिया। रात 12 बजे से अ‌र्घ्य का सिलसिला जो शुरू हुआ सुबह 9 बजे तक चलता रहा। यूं कह लीजिए रात भर व्रतियों ने डूबते व उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। इस वर्ष देव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों की भीड़ से पैदल चलना मुश्किल रहा। अ‌र्घ्य के समय सूर्यकुंड तालाब के पास तिल रखने की जगह नहीं थी। इस वर्ष सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस बल के साथ स्काउट एंड गाइड एवं एसआईएस सिक्युरिटी गार्ड के जवान लगे थे। तीन दिनों तक पूरा देव एवं आसपास का इलाका श्रद्धालुओं की भीड़ से पटा रहा। देव के अलावा जिला मुख्यालय के अदरी नदी, पुलिस लाइन पोखरा, तेन्दुआ पोखरा एवं गांवों में व्रतियों ने डूबते व उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह रात भर मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते रहे। छठ गीत से इलाका गुंजायमान रहा। अदरी नदी पोखरा पर स्वयं सेवी संस्थाओं ने बेहतर व्यवस्था की थी। अमेरिका में साफ्ट इंजीनियर मनोज कुमार, आशिष कुमार, आस्ट्रेलिया में इंजीनियर रवि कुमार, रांची से पहुंचे एसके सिंह, पटना से पहुंचे डा. आरएन शर्मा, वाराणसी के अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि देव की महता विश्व में प्रख्यात है। छठ करने हम लोग दूर देश से यहां आए हैं। व्यवस्था से सभी खुश दिखे। मंदिर में दर्शन करने के लिए व्रतियों का तांता लगा रहा। तीन दिनों तक श्रद्धालुओं ने सूर्यकुंड पोखरा में स्नान कर सूर्य मंदिर तक दंडवत दिया। मेला परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़ के कारण अपनों से बिछड़ने का सिलसिला जारी रहा।


नगर पंचायत को मिलेगी 2 करोड़

दाउदनगर (औरंगाबाद):
नगर विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव डा. राजीव कुमार के अनुसार लगभग दो करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि नगर पंचायत को अगले महीने तक प्राप्त होगी। देव सूर्य मंदिर पूजा करने जाने के क्रम में उन्होंने सोमवार को नगर पंचायत के मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद, उप मुख्य पार्षद अजय कुमार पाण्डेय और कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार से मुलाकात की। कहा कि नगर पंचायत की विशेष मांग पर डेढ़ से पौने दो करोड़ की राशि मध्य नवंबर तक प्राप्त होगी। इसके अलावा प्रशासनिक भवन के बचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए 28 लाख और अतिरिक्त राशि दी जाएगी। बता दें कि प्रशासनिक भवन का कार्य अधूरा है और इस मद का प्राप्त 28 लाख रुपए में से मात्र 12 लाख रुपए ही खर्च हुआ जबकि शेष राशि बची हुई है। एनएच 98 पर राष्ट्रीय इंटर स्कूल के पास डा. कुमार का स्वागत किया गया।



शनिवार, 29 अक्टूबर 2011

औरंगाबाद में आज की ताज़ा खबर ३०/ १०/२०११

छात्रों ने डीएम से की सवालों की बौछार

औरंगाबाद:
शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को पूर्ववर्ती छात्र सम्मान सम्मेलन आयोजित की गई। उद्घाटन डीएम अभय कुमार सिंह, विद्यालय निदेशक डा. यूएस प्रसाद, प्राचार्य जगत मोहन कुमार, विद्यालय के एलएमसी मेम्बर डा. रामाशीष सिंह, कौशलेन्द्र प्रताप नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। डीएम ने संबोधन में छात्रों से सिर्फ इतना कहा कि आप हमसे पूछिए सवाल जवाब देंगे। डीएम के इतना कहते ही छात्रों ने सवालों की बौछार लगा दी। छात्रों ने शहर में पार्क न होने का सवाल उठाया। कहा कि एक पार्क राजेन्द्र उद्यान है वह भी बदहाली पर रो रहा है। डीएम ने जवाब देते हुए कहा कि हमें भी महसूस हुआ है कि पार्क न रहने से बच्चे, युवा एवं बुजुर्गो को परेशानी होती है। कहा कि दानी बिगहा में बड़ा पार्क प्रस्तावित है। राजेन्द्र उद्यान के सौन्दर्यीकरण का प्रयास चल रहा है। ऊर्जा से संबंधित सवाल पर डीएम ने कहा कि नवीनगर में बीआरबीसीएल एवं एनपीजीसी के द्वारा परियोजना लगाया जा रहा है। जसोइया ग्रिड चालू होने से स्थिति सुधरी है परंतु इसे और बेहतर बनाने की जरूरत है। औरंगाबाद में नहीं हो रहे औद्योगिक विभाग एवं रेल लाइन से जुड़े सवाल पर डीएम ने शो मोटो जवाब दिया। कहा कि रेल केन्द्रीय मामला है और उद्योग वहीं लगता है जहां ला एंड आर्डर बेहतर होता है। बिहार में ला एंड आर्डर सुधर गया है और बड़े व्यवसायी उद्योग लगाने पहुंच रहे हैं। डीएम ने कहा कि शीघ्र ही सिमेंट एवं साइकिल फैक्ट्री खुलेगी। एक घंटे तक डीएम एवं छात्रों के बीच सवाल जवाब होता रहा। बाद में विद्यालय परिवार के द्वारा पूर्ववर्ती छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य जगत मोहन कुमार ने पूर्ववर्ती छात्रों को बधाई दी। डीएवी, मुंगेर, डेहरी, रोहतास एवं पुसौली के प्राचार्य उपस्थित रहे। संचालन अजय कुमार सिंह एवं निशा सिन्हा ने किया।

अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मारी

मदनपुर (औरंगाबाद) :
बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार रात्रि थाना मुख्यालय के मछली बाजार के पास कपड़ा व्यवसायी किशुन साव (60 वर्ष) को गोली मार घायल कर दिया। मदनपुर दुर्गा चौक निवासी किशुन दुकान से जीटी रोड होकर अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में यह घटी। इलाज मदनपुर पीएचसी में किया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु बाहर भेज दिया है। किशुन की स्थिति गंभीर बताई जाती है। चिकित्सकों के अनुसार किशुन को पीठ में गोली लगी है। मामले में खिरियांवा गांव के बिहारी साव का बेटा नामजद अभियुक्त बना है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

भाकपा का 22 वां अंचल सम्मेलन

बारुण (औरंगाबाद) :
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 22 वां अंचल सम्मेलन शनिवार को बारुण में संपन्न हुआ। पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महंगाई एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली निकाली। बारुण बाजार के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए रैली शहीद रामलखन स्मारक पहुंची और आम सभा में तब्दील हो गई। अध्यक्षता पार्टी के जिला परिषद सदस्य कैलाश सिंह एवं झंडोत्तोलन भागवत मेहता ने किया। पूर्व विधायक रामचन्द्र सिंह, राज्य परिषद सदस्य इरफान अहमद, रामाशीष राम ने संबोधित किया। आम सभा में वक्ताओं ने भ्रष्टाचार एवं महंगाई के मुद्दे पर केन्द्र सरकार को दोषी करार दिया। कहा कि भ्रष्टाचार एवं महंगाई के खिलाफ कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

पुराने दरोगा का रूप ले रहे प्रशिक्षु

दाउदनगर (औरंगाबाद) :
 भाकपा माले जिला कमिटी की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार शाम पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए भ्रष्टाचार मिटाना जरूरी है। इसके लिए 21 नवम्बर को गांधी मैदान मैदान में भ्रष्टाचार मिटाओ लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। कहा गया कि प्रखंड, बैंक, थाना, समाहरणालय से लेकर पंचायत स्तर तक व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार है। प्रशिक्षु दारोगा भी पुराने दारोगा के रंग में रंग गए हैं। ये भी भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए हैं। जिला सचिव अनवर हुसैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि नवीनगर बारुण में प्रस्तावित थर्मल पावर प्लांट में जमीन देने वाले किसानों को सरकार मुआवजा तो दे रही है लेकिन उसके खेतों में कार्य करने वाले कृषि मजदूरों की आजीविका कैसे चलेगी। उन्हें नौकरी या मुआवजा देने पर सरकार को विचार करना चाहिए। ठनका से हुई मौत के पीड़ितों, नवनेर एवं अंछा के बाढ़ पीडितों को फसल क्षतिपूर्ति हेतु मुआवजा देने की मांग की गई। भ्रष्टाचार एवं अराजकता के खिलाफ जनता को गोलबंद कर रैली के बाद सड़क पर उतरने का निर्णय लिया गया। बैठक में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के 17 सदस्य शामिल हुए। पूर्व विधायक राजाराम सिंह, राजकुमार भगत, अलकारी देवी, छठन राम, भीमचंद, मुनारिक राम एवं मीना देवी उपस्थित रहे।

सूर्य मंदिर दर्शन से पूर्ण होती मनोकामना

औरंगाबाद/देव:
देव सूर्य मंदिर में छठ करने का महत्व अलग है। देश के कोने-कोने से व्रती यहां छठ करने को पहुंचते हैं। छोटा सा कस्बा लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ से पट जाती है। सूर्य मंदिर लोक आस्था का प्रमुख केन्द्र है। ऐसे तो देश में सूर्य के अनेकों स्थान हैं पर देव सूर्य मंदिर की पहचान अलग है। यहां व्रत करने वाले श्रद्धालुओं की प्रत्येक मनोकामना पूर्ण होती है। छठ मेला में भीड़ प्रत्येक वर्ष बढ़ती जा रही है। कार्तिक छठ मेला में पांच से सात लाख व्रती छठ करने पहुंचेंगे। मेला के दौरान लघु कुम्भ का नजारा दिखता है। भगवान सूर्य के गीत एवं उनके जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहेगा। मेला के दौरान यहां साम्प्रदायिक सौहार्द दिखता है। पत्थरों को तरासकर बनाया गया सूर्य मंदिर के गर्भगृह में विद्यमान भगवान सूर्य देवार्क के रूप में जाने जाते है। गर्भगृह के अंदर ही रथ पर सवार भगवान सूर्य की प्रतिमा है। गर्भगृह के अन्दर ब्रह्मा लिपी में लिखा शिलालेख से पता चलता है कि मंदिर का निर्माण हजारों वर्ष पहले हुआ है। वैसे पुजारी सच्चिदानंद पाठक मंदिर को त्रेतायुगिन बताते हैं। मंदिर की स्थापत्य कला उड़िसा के कोणार्क सूर्य मंदिर से मिलता है। मंदिर के विकास के लिए बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने समिति का गठन किया है। सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने शनिवार को बताया कि इस बार देव छठ मेला में लाइट व्यवस्था बेहतर होगी। औरंगाबाद जीटी रोड से आनंदपुरा होते हुए देव एवं जीटी रोड देव द्वार से देव तक रोशनी के लिए लाइट लगाए जाएंगे। पोखरा में गंगा जल डालने के लिए छह टैंकर रविवार सुबह बक्सर के लिए रवाना होगा। बक्सर में दोमुहान घाट से जलभरी की जाएगी।


सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे श्रोता

 
ओबरा/रफीगंज (औरंगाबाद) :
करसावां मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार रात्रि आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिप अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं बारुण प्रखंड प्रमुख अर्चना चन्द्र यादव ने किया। पूर्व जिप अध्यक्ष ने आयोजक दिलीप यादव को बधाई दी। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में आपसी भाईचारा कायम होती है। प्रमुख ने कहा कि हम सभी मिलकर कार्यों को करेंगे तो अच्छा कर सकेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच फूलमान सिंह एवं संचालन श्रीकांत शर्मा ने किया। पूर्व प्रमुख रंजन यादव, सरपंच रविन्द्र सिंह, प्रो. अवध बिहारी सिंह, अवधेश सिंह, गुड्डू कुमार सिंह, नरेश यादव उपस्थित थे। रफीगंज संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को खड़वा गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरिशचन्द्र भानूमति एवं मां तथा औलाद नामक नाटक का मंचन किया गया। उद्घाटन जिला पार्षद अरविंद भगत ने किया। विकलांग लोक गीत गायक संजीव सागर व्यास के गीतों पर दर्शक झूमते रहे। जितेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, ललन सिंह, पिन्टू सिंह उपस्थित रहे। उधर तेन्दूआ गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष संजय यादव ने किया। मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य उपेन्द्र यादव उपस्थित थे।


सड़क जाम मामले में 17 नामजद

औरंगाबाद :
रफीगंज थाना के शिवगंज मुख्य मार्ग पर नीमा वाजितपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बालक की हुई मौत के बाद सड़क जाम मामले की प्राथमिकी दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में 17 नामजद अभियुक्त बने हैं। मुफ्फसिल थाना के राजपुर गांव निवासी नागेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना, बेला गांव निवासी मनोज दास, नीमावाजितपुर गांव निवासी रंजन दास, राकेश पासवान, लल्लू पासवान, राधेश दास, सूबेदार दास का दामाद राजेश दास, उमेश पासवान, ललन पासवान, सुबोध पासवान, यदुनंदन साव, बुधन रविदास, शिवनंदन पासवान, रामप्रवेश दास, कैलाश पासवान, राकेश पासवान, विनय रविदास अभियुक्त बने हैं। सभी पर नाजायज मजमा बनाकर सड़क जाम करने, पुलिस पर हमला करने एवं ट्रक चालक को हत्या करने की नियत से पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध भादसं की धारा 147, 149, 341, 323, 307, 379, 353, 152, 427 के तहत कांड संख्या 182/11 दर्ज की है।

शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2011

औरंगाबाद में आज की ताज़ा खबर २८.१०.२०११

ljdkj f'k{kk ds izfr ltx % jkek/kkj
lgdkfjrk ea=h us fd;k dkWyst Hkou dk f'kykU;kl
vkSjaxkcknA
jkT; ljdkj mPp f'k{kk ds fodkl ds fy, rRij gSA ljdkj }kjk f'k{kk ds fodkl ds fy, fofHkUu dY;k.kdkjh ;kstuk,a pykbZ tk jgh gSA mDr ckrsa lwcs ds lgdkfjrk ea=h lg Hkktik ds vkSjaxkckn ds LFkkuh; fo/kk;d jkek/kkj flag us 'kgj ds vuqxzg ukjk;.k flUgk eseksfj;y dkWyst esa vk;ksftr f'kykU;kl lg Hkwfe iwtu lekjksg ds ckn f'k{kdksa dks lacksf/kr djrs gq, dgkA vkt eseksfj;y dkWyst esa iz'kklfud Hkou lg dkWeu :e lg iqjkuh Hkou dk th.kksZ/kkj dk;Z ds f'kykU;kl lg Hkwfe iwtu lekjksg esa izeq[k :i ls egkfo|ky; ds lfpo lg tn;w ds izns'k mik/;{k MkW- 'kadj n;ky flag] izkpk;Z MkW- ohjsUnz dqekj flag] izks- /keZsUnz 'kekZ] izkss- MkW- fouksn dqekj flag] MkW- Kkus'oj] /kuat; dqekj ds vykok tn;w ds ftyk/;{k fo'oukFk flag vkfn izeq[k :i ls mifLFkr FksA f'k{kdksa dks lacksf/kr djrs gq, egkfo|ky; ds lfpo us dgk fd egkfo|ky; lnSo Nk=ksa ds fodkl ds fy, rRij gSA egkfo|ky; esa tSls&tSls Nk=ksa dh la[;k c<+ jgh gS egkfo|ky; izca/kd }kjk Nk=ksa ds cSBus dh O;oLFkk dh tk jgh gSA blh dM+h esa bl l= esa Nk=ksa dh la[;k vf/kd gS ftls ysdj egkfo|ky; ds izkax.k esa Hkou dk fuekZ.k djk;k tk jgk gSA


eq[;ea=h us fn;k uohuxj ikoj izkstsDV dk fuekZ.k dk;Z iwjk gksus rd ikVhZ fo/kk;d dks fuxkg j[kus dk funsZ'k
eq[;ea=h ds fo'ks"k nwwr dh gSfl;r ls ifj;kstuk ij fuxkg j[ksaxs jQhxat ds tn;w fo/kk;d v'kksd dqekj flag
fo|k lkxj
vkSjaxkckn A 
ck:u ,oa uohuxj dh lhek ij fcgkj jkT; fo|qr cksMZ ,oa jk"Vªh; rki fo|qr fuxe ¼,uVhihlh½ ds la;qDr miØe uohuxj ikoj tsujsfVax daiuh fyfeVsM ¼,uihthlh,y½ }kjk o`gn rki fo|qr ifj;kstuk ds fuekZ.k esa vk jgh ck/kkvksa dks nwj djkdj fuekZ.k dk;Z vkjaHk djkus ds ckn jQhxat ds tn;w fo/kk;d v'kksd dqekj flag us dy 'kke iVuk esa eq[;ea=h uhrh'k dqekj ls eqykdkr dj ,d fjiksVZ lkSaihA fjiksVZ esa ifj;kstuk ds fuekZ.k esa vk;h ck/kkvksa dk fuokj.k fd;s tkus ds vykok Hkfo"; esa fdlh Hkh rjg dh ck/kk mRiUu ugha gksus nsus dks ysdj dk;Z ;kstuk dh :ijs[kk dh foLrkj ls ppkZ dh x;h gSA fjiksVZ Lohdkj djus ds ckn eq[;ea=h us fo/kk;d dks ifj;kstuk ds fuekZ.k esa vk jgh reke ck/kkvks dks nwj dj dk;Z vkjaHk djkus ds fy, c/kkbZ nh vkSj dgk fd mUgsa mEehn gS fd ifj;kstuk le; ij iwjh gks tk;saxhA mUgksus fo/kk;d dks dgk fd dk;Z vkjaHk djk nsus ds lkFk mudh ftEesokjh [kRe ugha gqbZ gS cfYd vc vkSj ftEesokjh c<+ x;h gSA eq[;ea=h us bl ifj;kstuk esa turk] ljdkj o iz'kklu ds chp dh dM+h cudj ifj;kstuk dk dke iwjk gksus rd fuxkg j[kus dh ftEesokjh fuoZgu djus dk funsZ'k fn;kA eq[;ea=h ls eqykdkr ds oDr jkT;lHkk lnL; vkjlhih flUgk Hkh ekStwn FksA eqykdkr ds ckn fo/kk;d us nwjHkk"k ij crk;k fd ifj;kstuk dk fuekZ.k vkjaHk gksus ds igys Hkh eq[;ea=h us mUgsa fo'ks"k nwr cukdj dk;Z vkjaHk dk ekxZ iz'kLr djus dk funsZ'k fn;k Fkk vkSj dk;Z vkjaHk gksus ds ckn Hkh os eq[;ea=h ds funsZ'k ij ifj;kstuk dk dk;Z iwjk gksus rd turk] ljdkj ,oa iz'kklu ds chp ds dM+h ds :i esa dke djrs jgsaxsA mUgksus crk;k fd eqykdkr ds nkSjku eq[;ea=h us viuh izLrkfor lsok ;k=k dks ysdj vkSjaxkckn vkxeu ij Hkh ppkZ dhA


enuiqj esa ljdkjh deZpkjh dh xyk nckdj gR;k
enuiqj ¼vkSjaxkckn½ A enuiqj Fkkuk {ks= ds nysypd xkao esa chrh jkr vijkf/k;ksa us ,d ljdkjh deZpkjh ds ?kj esa ?kqldj mldh xyk nckdj gR;k dj nhA e`rd ;equk flag vkSjaxkckn lekgj.kky; esa vkns'kiky ds in ij dk;Zjr FkkA LFkkuh; iqfyl us e`rd ds 'ko dks dCts esa ysdj iksLVekVZe ds fy, vkSjaxkckn lnj vLirky Hkstk gSA bl laca/k esa e`rd dh iRuh ds c;ku ij enuiqj Fkkuk esa ,d izkFkfedh ntZ dh x;h gSA izkFkfedh esa e`rd dh iRuh us dgk gS fd chrh jkr 12 cts tc og y?kq'kadk ds fy, ?kj ls ckgj fudyh rks vpkud 10&12 yksxksa us mlds gkFk&iSj cka/k Mkys vkSj eqga esa diM+k Bwl fn;kA blds ckn vijk/kh mlds ?kj ds vanj pys x;s vkSj vk/ks ?kaVs ckn ?kj ls okil ckgj vkus ds ckn mlds gkFk&ikao dh jLlh [kksydj fudy HkkxsA blds ckn tc og vius ?kj ds vanj x;h rks mlus vius ifr dks e`r ik;kA 'ko dks ns[kus ij ,slk yxk fd vijkf/k;ksa us mudh xyk nckdj gR;k dh gSA gkykfd ;g ekeyk lafnX/k izrhr gksrk gS vkSj e`rd dh igyh iRuh] iq= vkyksd dqekj vkjksi yxk;k gS fd mldh lkSrsyh eka us gh lkft'k ds rgr mlds firk ds gR;k dh gSA xkSjryc gS fd 1987 esa nysypd&c?kkSjk ujlagkj dh ?kVuk esa e`rd dh iRuh] ,d iq= o iq=h dh gR;k dj nh x;h FkhA tcfd mlds nks iq= o ,d iq=h thfor jg x;h FkhA iq=h csch dh 'kknh gks pqdh gSA tks vius llqjky esa jgrh gS tcfd mlds nksuks iq= fojsUnz flag o vkyksd flag yqf/k;kuk esa jgrs gSA blh ujlagkj ds ckn ;equk dks vuqdEik ds vk/kkj ij ljdkjh ukSdjh feyh Fkh vkSj fQygky og vkSjaxkckn ds ,uvkjbZih foHkkx esa vkns'kiky ds in ij dk;Zjr FkkA bl chp ;equk us 'kdqUryk nsoh uke dh ,d efgyk ls 'kknh dj yh Fkh vkSj mlls Hkh mlds nks csVs o nks csfV;ka gSA bues  ,d cM+h csVh jkuh nsoh dh 'kknh gks pqdh gS tcfd fofiu dqekj] izeksn dqekj o xqfM;k dqekjh ukckfyx gSA crk;k tkrk gS fd ljdkjh ukSdjh esa jgus ds nkSjku ;equk lifjokj vkSjaxkckn esa gh jgrk Fkk vkSj nhokyh dh NqÍh esa og xkao vk;k gqvk FkkA dy gh og xkao ls vkSjaxkckn okil vkus dh rS;kjh dj jgk Fkk fd iRuh us mls ;g dgdj jksd fn;k fd dy pysaxs vkSj jkr esa mldh gR;k gks x;hA


unh esa Mwc jgs rhu HkkbZ;ksa dks cpkus dwnh cgu ykirk
jQhxat ¼vkSjaxkckn½A jQhxat iz[kaM ds ikSFkq Fkkuk {ks= ds cjik xkao esa enkj unh esa LUkku ds nkSjku Mwc jgs rhu HkkbZ;ksa dks cpkus ds fy, dwnh cgu ds ykirk gksus dk ekeyk izdk'k esa vk;k gSA izkIr tkudkjh ds eqrkfcd ?kj esa gks jgh NB iwtk dks ysdj jfoUnz 'kekZ vius ifjokj ds lkFk xkao esa gh enkj unh esa dy 'kke Luku djus x;s FksA bl nkSjku ifjokj ds rhu cPps unh dh xgjkbZ esa tkdj Mwcus yxs ftls ns[kdj mudh cM+h cgu :ie ¼15 o"kZ½ unh esa dwn iM+h vkSj cPpksa dks cpkus dk iz;kl djus yxhA bl iz;kl esa unh dh rst /kkjk esa og [kqn Hkh cg x;h tcfd ,d fdyksehVj nwj tkdj eykgks us rhuksa cPpksa dks ldq'ky cjken dj fy;kA ysfdu :ie dk vcrd irk ugha py ldk gSA eykg :ie dk irk yxkus esa iz;kljr gSA


pank ugha nsus ij nqdku esa ywV
jQhxat ¼vkSjaxkckn½A LFkkuh; Fkkuk {ks= ds tkf[ke xkao esa y{eh iwtk ds ekSds ij ukp ds fy, euekuk pank ugha fn;s tkus ij ,d nqdku dks ywV fy;s tkus dk ekeyk izdk'k esa vk;k gSA bl laca/k esa ihfM+r nqdkunkj eksrh egrks us jQhXkat Fkkuk esa ,d izkFkfedh ntZ djk;h gSA izkFkfedh esa xkao ds gh lkr yksxksa thru ikloku] feFkqu jkt] /kesZUnz flag] lqnkek lko] cklnso dqekj] xCcj flag ,oa Hkksyk flag dks uketn vkjksih cuk;k x;k gSA izkFkfedh esa dgk x;k gSa fd vkjksih mldh nqdku ij y{eh iwtk ds ekSds ij ukp ds fy, 1000 :i;s dk pank ekax jgs Fks ftls nsus ls og badkj dj x;kA blds ckn vkjksfi;ksa us nqdku esa gh muds lkFk ekjihV dh ,oa rksM+QksM+ dj 10 gtkj uxn o vU; fdjkuk lkeku ywVdj ys x;sA iqfyl ekeys dh Nkuchu dj jgh gSA



ea=h dk 'kqHkdkeuk iksLVj QkM+us ds vkjksi esa ,d fxj¶rkj
vkSjaxkcknA lgdkfjrk ea=h lg LFkkuh; Hkktik fo/kk;d jkek/kkj flag dh vksj ls nhikoyh] NB ,oa dkfrZd iwf.kZek dh 'kqHkdkeuk okys iksLVj dks dfFkr :i ls QkMs+ tkus ds vkjksi esa uxj Fkkuk dh iqfyl us ,d O;fDr dks idM+k gSA idM+k x;k O;fDr e`R;aqt; flag vkSjaxkckn iz[kaM ds njeh xkao dk fuoklh gSA bl ?kVuk dks ysdj Hkktik dh ftyk bdkbZ us ,d izsl foKfIr Hkh tkjh dh gSA foKfIr esa e`R;aaqt; flag dks LFkkuh; lkaln dk djhch crk;k x;k gSA foKfIr esa bl ?kVuk dh dM+h fuank dh x;h gSA uank djus okyksa esa Hkktik ftyk/;{k iq:"kksre dqekj flag] egkea=h lquhy 'kekZ] /khjsUnz flag] lqjsUnz xqIrk] v'kksd flag] fnfXot; flag] fot; xqIrk] jke:Ik flag] vjfoUn flag] e`R;qat; flag] lqeu flag] jkts'k dqekj flag] vkseizdk'k flag ,oa lR;sUnz flag vkfn 'kkfey gSA bl chp lkaln ds djhch }kjk iksLVj QkaMs tkus ds ckcr iwNs tkus ij lkaln izfrfuf/k vf'ouh dqekj flag us crk;k fd ;g ekeyk QthZ gS vkSj iksLVj QkaMus dh dksbZ ?kVuk ugha ?kVh gSA lPpkbZ ;g gS fd dy ea=h us uxj Fkkuk ds ikl e`R;qat; dks tcju jksd dj lkaln ds ckjs esa cqjk&Hkyk dgkA bls ysdj nksuksa esa cgl gqbZ vkSj ckr fcxM+us ij ea=h us iksLVj QkM+us dk ekeyk cuokdj mls uxj iqfyl dks lqiqnZ djk fn;kA xkSjryc gS fd lkaln vkSj ea=h ds chp vjLks ls fj'rs lkekU; ugha gS vkSj nksuksa gh ,d nwljs dks jktuhfrd uqdlku igqapkus ds fy, ekSds dh ryk'k esa jgrs gSA ;gh otg gS fd nksuksa ds leFkZdksa ds chp tcrc dgklquh vke ckr gSA



ijaijkxr mRlkg ds lkFk dk;LFkksa us dh Hkxoku fp=xqIr dh iwtk&vpZuk
vkSjaxkckn A
Ik©jkf.kd dFkkv¨a d¢ vUkqLkkj /kEkZjkTk ds fEk= ,Oka mUkds vUkU¸k Lkg¸k¨Xkh fPk=XkqIRk HkXkOkkUk dh IkwTkk&vPkZUkk dk IkOkZ fPk=XkqIr IkwTkk 'kqØOkkj d¨ Ikwjs v©jaXkkCkkn fTkYks Eksa IkkjaIkfjd mRLkkg ,Oka g"k¨ZYykLk ds LkkFk LkaIké g¨ Xk¸kkA v©jaXkkCkkn fTkYks ds fPk=XkqIr LkkEkqnkf¸kd HkOkUk] LkR¸ksUnz UkXkj] CkjkVIkqj] 'kkgIkqj] DYkCk j¨M] djEkk j¨M] fLkaPkkà dkYk¨Ukh ,Oka vU¸k LFkkUk¨a Eksa fPk=ka'k IkfjOkkj ds RkROkkOk/kkUk Eksa HkXkOkkUk fPk=XkqIr dh IkwTkk&vPkZUkk IkkjaIkfjd jhfRk fjOkkTk Lks LkaIké fd¸kk Xk¸kkA bLkds vYkkOkk fTkYks ds fOkfHké Ikz[kaM¨a Lks Hkh fPk=XkqIRk IkwTkk ds LkEkkPkkj fEkYks gSaA Ckk:Uk Eksa fPk=XkqIr IkwTkk ds vOkLkj Ikj Jh fPk=XkqIr Ikfj"kn ds RkROkkOk/kkUk Eksa fPk=XkqIr HkXkOkkUk dh EkwfRkZ dh LFkkIkUkk dj mUkdh fOkf/kIkwOkZd IkkjaIkfjd Rkjhds Lks mRLkkg ds LkkFk IkwTkk&vPkZUkk dh Xk¸khA mYys[kUkh¸k gS fd Ckk:Uk Ikz[kaM Ekq[¸kkYk¸k Eksa fOkXkRk n¨ n'kd Lks fPk=XkqIRk Ikfj"kn ds RkROkkOk/kkUk Eksa fPk=XkqIr IkwTkk ds vOkLkj Ikj IkzfRkOk"kZ EkwfRkZ LFkkIkUkk dj IkwTkk&vPkZUkk dh TkkRkh jgh gSA Ckk:Uk Eksa fPk=XkqIRk Ikfj"kn }kjk fPk=XkqIr IkwTkk ds /kkfEkZd vk¸k¨TkUk ds Ek©ds Ikj fPk=XkqIr Ikfj"kn ds v/¸k{k ,Oka LksOkkfUkOk`Ùk Ikz/kkUkk/¸kkIkd YkkYkk 'kEHkwUkkFk] dEkYk fd'k¨j] JhjkEk vECk"V] EknUkEk¨gUk JhOkkLRkOk ,Oka vU¸k Xk.kEkkU¸k Yk¨Xk mIkfLFkRk F¨A bLkds vYkkOkk Ikz[kaM ds LknqjhdjEkk] nfj¸kkCkkn] Ek[kjk ,Oka RksYkMhgk vkfn XkkaOk Lks Hkh dk¸kLFk IkfjOkkj¨a }kjk /kwEk/kkEk Lks fPk=XkqIRk IkwTkk Ekk¸ks TkkUks ds LkEkkPkkj fEkYks gSA Okgha bLk vOkLkj Ikj fTkYkk dk¸kLFk EkgkLkHkk }kjk jkf= Eksa Lk¨'kYk DYkCk IkfjLkj Eksa gkL¸k dfOk LkEEksYkUk dk Hkh vk¸k¨TkUk fd¸kk Xk¸kkA dk;ZØe dks lQy cukus esa vt; oekZ] vHk; oekZ] vt; JhokLro] vpy flUgk] vkyksd jatu] jkds'k jatu] lat; flUgk] lquhy dqekj flUgk] egsUnz çlkn flUgk] vfuy flagk] fdj.k çlkn] nhid cytksjh] vHk; flUgk] fefFkys'k flUgk] vk'kq vfHkuo] j.kthr JhokLro] eukst flUgk vkfn us ljkguh; Hkwfedk fuHkkbZA vkEk EkkU¸kRkk gS fd IkjIkwT¸k EkgkIkq:"k HkXkOkkUk JhfPk=XkqIr Tk¨ fd vLkhEk CkYk'kkYkh] Lkn¸k] d:.kkOkRkkj ,Oka Lk`f"V ds Ikzkf.k¸k¨a ds fYk, fOk/kkUk Ok Lkqn`< U¸kk¸k O¸kOkLFkk dk nkf¸kROk vIkUks d¨EkYk da/k¨a Ikj LkaHkkYks gq, gSa] Uks Ik`FOkh ds LkEkLRk Ikzkf.k¸k¨a ds mRFkkUk Eksa vIkUkh vgEk HkwfEkdk fUkHkk¸kh gSA bLkh dkj.k Lks Uk dsOkYk dk¸kLFk¨a ds CkfYd LkEkLRk TkkfRk¸k¨a ds IkwT¸kUkh¸k g¨ Xk¸ksA HkXkOkkUk Jh fPk=XkqIrTkh Uks gh LkaLÑfRk Hkk"kk fYk[kUks ds fYk, Lkqj&HkkjRkh ¼nsOkfYkfIk½ dk fUkEkkZ.k fd¸kkA bLkh LkEk¸k Lks Yks[kUk fOk|k dk JhXk.¨'k gqvk RkFkk bLkh ds Ckkn Oksn] Ikqjk.k vkfn XkzaFk¨a d¨ mä Hkk"kk Eksa fYk[kk Xk¸kkA Lk`f"V ds TkUEknkRkk HkXkOkkUk Jh CkzãkTkh Uks Hkh LOk¸ka dgk gS fd Jh fPk=XkqIr Tkh LkCk Ok.k¨± Eksa Js"B] Xkq.kHkwfLkRk ,Oka d:.kkOkRkkj gSaA mUkdh vkjk/kUkk djUks Lks EkkUkOk OkXkZ dh vkREkk 'kq) g¨Rkh gSA HkXkOkkUk Ckzãk Tkh Uks fPk=XkqIr Tkh d¨ OkjnkUk fn¸kk Fkk fd bUkds Oka'kTk /kUk&/kkU¸k] ¸k'k v©j dY¸kk.k Lks IkfjIkw.kZ g¨aXksA




गुरुवार, 27 अक्टूबर 2011

औरंगाबाद में आज की खबर २७.१०.२०११

जेल में छापेमारी, मोबाइल बरामद

औरंगाबाद 

मंडल कारा में बुधवार को जेल अधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी की गई। बीएमपी जवानों के साथ जेल अधिकारियों ने सभी वार्डो एवं शौचालय की तलाशी ली। कैदियों के बैग व थैले की जांच की गई। वार्ड नंबर 4 के शौचालय से एक मोबाइल, बैट्री चार्जर बरामद किया गया। जेल कर्मी रामबचन सिंह के बयान पर अज्ञात बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में भादसं की धारा 414, 453 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। बताते चलें कि जेल में बंदियों के पास मोबाइल रहती है। मोबाइल से वे आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। अपने सगे संबंधी व अपराधियों से बात करते हैं। इससे पहले भी छापेमारी में जेल से मोबाइल बरामद की गई थी।


अनार बम विस्फोट में दो दर्जन घायल

औरंगाबाद :
 दीपों का त्यौहार दीवाली में पटाखा फोड़ने के दौरान अनार फुलझरी विस्फोट होने लगा। लोगों ने फुलझरी समझ अनार की खरीदारी की परंतु ऐसा नहीं हुआ। फुलझरी अनार विस्फोट करने लगा। बाजार में जो अनार फुलझरी आया वह विस्फोट वाला था। पटाखा विस्फोट में दो दर्जन से अधिक ग्रामीण एवं नागरिक घायल हो गए। अनार फुलझरी विस्फोट से घायल हुए शाहपुर मुहल्ला अरुण कुमार एवं सत्येन्द्र नगर निवासी रोहित कुमार ने बताया कि हम सभी ने फुलझरी समझकर इसकी खरीदारी की थी। बच्चों के साथ पटाखा छोड़ रहा था कि घायल हो गया। बच्चे भी जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आशंका है कि बम निर्माण में गड़बड़ी हुई जिस कारण यह घटना घटी। अस्पताल के चिकित्सकों की माने तो फुलझरी में विस्फोट बारुद भरा गया जिस कारण विस्फोट किया। 



दीये की रोशनी में नहाया शहर व गांव

औरंगाबाद :
 भक्तिमय माहौल में ज्योति पर्व दीवाली संपन्न हो गया। दीये की रोशनी से शहर एवं गांव गुलजार रहा। रात भर दुधिया रोशनी की छटा पूरे शहर में दिखी। लोग अपने घरों को पहले से सजा रखे थे। शाम होते ही रोशनी की चकाचौंध में आंखें जगमगा उठी। पूरी रात पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। बच्चों के बीच फूलझरी एवं आसमान तारा पटाखा लोकप्रिय रहे। शाम होते ही बच्चों ने जब पटाखा फोड़ना शुरू किया, जो देर रात तक सिलसिला चलता रहा। व्यवसायियों ने अपनी दुकानें सजाकर पूजा अर्चना की। शहर में सुबह तक पूजा का दौर चलता रहा। शाम 6.52 बजे से जो पूजा का सिलसिला शुरू हुआ वह रात भर चला। घर एवं मंदिरों में दीप की रोशनी जलाकर लोगों ने दीपोत्सव पर्व मनाया। घर में पूजा के बाद छत एवं घर के बाहर लोगों ने दीप जलाया। शहर में पुलिस से लुक छिपकर जुआ का दौर चलता रहा। पुलिस सक्रिय दिखी परंतु जुआरी तेज निकले। गोह एवं ओबरा संवाददाता के अनुसार दीवाली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। व्यवसायिक संघ गोह द्वारा जगतपति चौक पर स्थापित प्रतिमा तथा भ्रष्टाचार के विरोध में निर्मित अन्ना हजारे का पंडाल, गाड़ी जलाए जाने का दृश्य ग्रामीणों के बीच सुर्खियों में रहा। ओबरा के बेल रोड, दुर्गा चौक रोड में पूजा की धूम रही। डा. एसएन बसू, पूर्व मुखिया शंभू प्रसाद, विजय कुमार सौंडिक, गोविंद अग्रवाल, विनय प्रसाद, पंडित कमल किशोर पाण्डेय ने पूजा के बाद मिठाईयां बांटी। बच्चों ने घर में घरौंदा की पूजा की। मदनपुर संवाददाता के अनुसार दीपों का पर्व दीपावली आस्था एवं विश्वास के साथ संपन्न हो गया। व्यवसायी वर्ग के लोगों ने देर रात तक लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना की। अम्बा संवाददाता के अनुसार दीवाली बुधवार को ग्रामीणों ने मिठाइयां व पूजा से संबंधित सामान खरीदे।



बंजर जमीनों से उपजाया जा रहा सोना

दाउदनगर (औरंगाबाद):
 इंसान अगर चाह ले तो जोर लगाकर पत्थर को पानी बना देता है। इसे साबित किया है कनाप के अमृतनगर, कंचननगर, जगदेव नगर तथा फतेगंज के किसानों ने। कभी खर पतवार और काशी कुश के जंगल के रूप में स्थापित जमीनों को पूर्वजों ने काटकर समतल किया था आज इसे 'कोड़ार' में किसानों ने तब्दील कर दिया और हरी सब्जियों के रूप में सोना उपजा रहे हैं। एसएमएस संजय कुमार ने बताया कि यहां के किसान काफी परिश्रम कर रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य चाहे वो औरत हो या बच्चे खेती में संलग्न रहते हैं। इन्हें आधुनिक तकनीक की जानकारी भी दी जा रही है ताकि उनका वे लाभ ले सकें। बुजुर्ग किसान रामचन्द्र महतो, जनार्दन महतो और काली महतो ने बताया कि यह स्थान कभी जंगल हुआ करता था जिसे मेहनत से खेत बनाया। लाठाकुड़ी तथा रेहट का प्रयोग कर उसे बेहतर बनाया। सात फीट की मात्र गहराई पर पानी मिल जाता है। किसानों ने बताया कि पूरे साल कोई न कोई हरी सब्जी का उत्पादन कर लेते हैं। आलू, गोभी, बैगन, मूली, प्याज, नेनुआ, बोदी का उत्पादन कर उसे हसपुरा और दाउदनगर के बाजारों में बेचा जाता है। कंदा और कोपल गया और पटना भेजा जाता है। शकरकंद, सुथनी, हल्दी, अदरख भी उपजाया जाता है। धान कटने के बाद ककड़ी, खीरा, तरबुज, पैदा किया जाता है जो झारखंड के झरिया, धनबाद, रामगढ़ के बाजारों तक जाता है। बताया गया कि अगर सिंचाई हेतु ड्रिप पद्धति एवं स्प्रींकलर अपनाने, कीट नाशकों की जगह समेकित कीट प्रबंधन को अपनाने, भंडारण और पैकेजिंग की जानकारी रखने किसान और अधिक समृद्ध बन सकते हैं।




ट्रक से कुचलकर युवक मरा, सड़क जाम

रफीगंज (औरंगाबाद) :
 शिवगंज रफीगंज मुख्य सड़क पर बुधवार शाम नीमा बाजित गांव के पास ट्रक (एनएच01- 3133) से कुचलकर आनंद रविदास (18 वर्ष) की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण मृतक के परिजन को मुआवजा देने एवं सड़क पर गति अवरोधक बनाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया और टायर का हवा निकाल हंगामा किया। ग्रामीणों ने चालक फरीउदीन को कब्जे में कर लिया। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाया। शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण करा परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना पर ट्रक मालिक वाजितपुर गांव पहुंचे और मुआवजा दिए जाने की घोषणा की। मुआवजा के आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हटे तब जाकर परिचालन शुरू हुआ। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि ट्रक शेरघाटी निवासी सोनू मिस्त्री की थी जो सामान लेकर रफीगंज जा रही थी कि रास्ते में यह दुर्घटना घटी।


अद्वितीय है भैया दूज पर्व : आचार्य

औरंगाबाद 
कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को यम द्वितीय पर्व या भैया दूज पर्व कहते हैं। आचार्य लाल भूषण मिश्र के अनुसार इस तिथि को यमुना स्नान, यमराज का पूजन एवं बहन के घर भोजन से यम यातना नहीं होती है। इस तिथि को सूर्य की पुत्री यमुना ने अपने सहोदर भाई यमराज को ललाट में तिलक लगाकर विविध भोजन करा आदर सत्कार किया था। यमराज ने बहन यमुना को वस्त्र आदि समर्पित किया था यमराज द्वारा वरदान मांगने का अनुरोध करने पर यमुना ने वरदान मांगा की भैया दूज को जो भी भाई अपने बहन के घर जाकर आतिथ्य ग्रहण करे एवं बहन को वस्त्र समर्पित करे उसे यमराज का भय न हो। इस तिथि को यमुना नदी में स्नान करने वाले को यमलोक जाना न पड़े। आचार्य के अनुसार यमराज की बहन यमुना जल के स्वरूप में मथुरा एवं वृंदावन से होकर आगे बढ़ी है। मथुरा के विश्राम घाट पर भाई बहन के यमुना में स्नान करने से यमराज से मुक्ति प्राप्त होती है। आज शुक्रवार को भैया दूज पर बहनें गोधन कुटेंगी।



साम्प्रदायिकता भड़काने का मिला इनाम

औरंगाबाद से प्रिन्स कुमार 
ढिबरा थानाध्यक्ष रहे असगर इमाम को एसपी डा. सिद्धार्थ ने साम्प्रदायिकता भड़काने का इनाम दिया है। बुधवार को वे ओबरा थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। असगर ने 25 सितम्बर को ढिबरा में साम्प्रदायिकता सौहार्द भड़काया था। मां दुर्गा के पूजा पंडाल में बज रही माइक को बंद करा पंडित एवं आयोजकों को गाली गलौज किया था। थानाध्यक्ष के इस व्यवहार के बाद ढिबरा के ग्रामीणों ने थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया था। थानाध्यक्ष का पुतला फूंक विरोध जताया था। सूचना पर एसपी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ ढिबरा पहुंचे थे। इंसपेक्टर तेज नारायण विश्वास से मामले की जांच करा थानाध्यक्ष को निलंबित किया था। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसपी थानाध्यक्ष को साथ लेकर औरंगाबाद पहुंचे थे। उस समय ग्रामीण इतना उग्र थे कि थानाध्यक्ष को थाना से नहीं निकलने दे रहे थे। इससे पहले कासमा में भी थानाध्यक्ष ने थाना परिसर स्थित मंदिर में पूजा करने पर रोक लगा दी थी। एक माह भी नहीं बीते कि थानाध्यक्ष का निलंबन वापस लेते हुए एसपी ने ओबरा का थानाध्यक्ष बना दिया। इससे पहले छोटे मामलों में निलंबित हुए उपहारा थानाध्यक्ष सुरेश यादव एवं हसपुरा थानाध्यक्ष सुरेन्द्र साहनी लाइन का शोभा बढ़ा रहे हैं। 25 सितम्बर की शाम ओबरा थाना मुख्यालय में काली मंदिर के पास बभण्डीहा पंचायत मुखिया मो. आरिफ खान की अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी थी। मुखिया की हत्या के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़का था और ग्रामीणों की मांग पर एसपी ने थानाध्यक्ष रहे धनराज महतो को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया था। असगर की पोस्टिंग को ले चर्चाओं का बाजार गर्म है।




मारपीट में सात घायल, दो गिरफ्तार

दाउदनगर (औरंगाबाद):
झौरी बिगहा गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है। दोनों पक्षों की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें 23 नामजद अभियुक्त बने हैं। पुलिस ने बुधवार को दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार अधिवक्ता मिथिलेश सिंह ने भादसं की धारा 147, 148, 149, 323, 324, 307, 380, 379 और 27 आ‌र्म्स एक्ट के तहत थाना में कांड संख्या 230/11 दर्ज कराई है जिसमें सत्येन्द्र सिंह उर्फ टाइगर, गुड्डू यादव, वृजा यादव, कमलेश यादव, अखिलेश यादव, जनार्दन यादव, कलावती देवी, इन्द्रावती देवी, प्रभावति देवी, पचिया देवी, पुष्पा कुमारी एवं रिंकी कुमारी अभियुक्त बने हैं। इस मामले में पूर्व प्रमुख केदार सिंह एवं इनके भाई इन्द्रदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। महिलाओं पर ईट पत्थर से हमला करने का आरोप है। इस मामले में वृजा यादव एवं सत्येन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरी प्राथमिकी कांड संख्या 231/11 भादसं की धारा 147, 148, 149, 323, 324, 307, 354, 379 के तहत दर्ज की गई है जिसमें कलावती देवी ने इन्द्रदेव सिंह, मिथिलेश सिंह, चन्द्रदेव सिंह, जितेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र सिंह, सरयू सिंह, बाल्मिकी सिंह, विजय कुमार, रामध्यान सिंह एवं केदार सिंह पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने, नगदी रुपए तथा गहना छिनने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कलावती देवी, राकेश कुमार,प्रभावति देवी, गुड्डू कुमार एवं पंकज कुमार घायल बताए गए हैं।



देव में धराया छतीसगढ़ का इनामी

औरंगाबाद 
अपहरण एवं हत्या के मामले में छतीसगढ़ से फरार हुआ सिमरा थाना के भंडरा गांव निवासी पुकार यादव को देव थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पुकार की तलाश पुलिस आठ महीने से कर रही थी। देव थानाध्यक्ष सुरेश राम ने बताया कि पुकार के खिलाफ छतीसगढ़ पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। पुकार ने 18 फरवरी 2011 को ढिबरा थाना मुख्यालय निवासी श्याम गुप्ता की छतीसगढ़ के कसडौल थाना क्षेत्र से अपहृत कर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने भादसं की धारा 302 एवं 365 के तहत कांड संख्या 70/11 दर्ज की थी। बताया जाता है कि छतीसगढ़ में शराब व्यवसाय का कारोबार करने वाला पुकार दीवाली में अपने घर आया था और सामान खरीदने बाजार गया था कि पुलिस ने उसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।